कटिहार सांसद ने सड़क परिवहन मंत्री से मुलाकात कर बंगाल को जोड़ने वाली सड़क निर्माण का रखा मांग
कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर कटिहार जिला अन्तर्गत पुल के साथ सड़क निर्माण कार्य का मांगपत्र सौंपते हुए इस पर कार्यवाही करने का आग्रह किया है। दिए गए मांग पत्र में सांसद ने लिखा है कि कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड स्थित बस्तौल एनएच 81 से रोहिया खोपरा और दुसरी छोर पर आजमनगर प्रखंड के बिच महानंदा नदी पर पुल (ब्रिज) निर्माण करवाने साथ ही बारसोई प्रखंड से बिघोर बाजार के बाद पश्चिम बंगाल के वाहिन मकरा नागर नदी पर पुल (ब्रिज) निर्माण करवाने का जिक्र करते हुए इससे होने वाले लाभ को उल्लेख किया है। इस संबंध में सांसद ने कहा कि इस दोनों पुल का निर्माण हो जाने से कटिहार जिला का सम्पर्क सिधे सड़क मार्ग से बंगाल के रायगंज एनएच 34 से होकर निकटवर्ती जिला बालुरघाट होता हुआ बंगलादेश बोर्डर तक और दुसरी छोर पर मालदह जिला से सिधा सड़क मार्ग से सम्पर्क हो जाएगा, और इस सड़क का निर्माण हो जाने से दोनों राज्यों के साथ झाडखडं राज्य स्थित साहिबगंज के रास्ते देवघर भी जुड़ जाएगा जिससे बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सिधे सड़क सम्पर्क का लाभ मिलेगा, साथ ही जिला वासियों को यातायात, व्यापार, शिक्षा, सीमा सुरक्षा सहित कई अन्य मामलों में लाभ मिलेगा। वहीं सांसद ने कहा कि मंत्री महोदय से आश्वासन मिला है जनहित को ध्यान में रखकर उनके द्वारा दिए गए मांग पत्र पर कार्यवाही किया जाएगा।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
