कटिहार ने जीता रोमांचक मुकाबला, सकरिगली को 12 रनों से हराया
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी प्रखंड के दक्षिण काटाकोस में शहिद नित्यानंद पाण्डेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन पंचायत के मुखिया सरीफुल उर्फ धोनी और सरपंच मोनू व्यास ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर संजय पाण्डेय, शिवानन्द पाण्डेय, बबलू सिंह, संतोष मंडल, मुकेश यादव आर्मी, सोनू यादव, अमित यादव, मुन्ना कर्मकार सहित कमिटी के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सचिव उपस्थित रहे।अंतरराज्यीय टूर्नामेंट में बिहार, झारखंड और बंगाल की 16 टीमें भाग ले रही हैं। पहले मुकाबले में कटिहार इलेवन ने झारखंड की सकरिगली टीम को 12 रनों से मात दी। कटिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 195 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में सकरिगली की टीम 4 विकेट गंवाकर 183 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ कटिहार ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की।
More Stories
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
अंचल परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) शनिवार को कुर्सेला अंचल परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।...
