November 12, 2026

नवनिर्मित दुर्गा मंदिर का विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने किया उद्घाटन।

Read Time:2 Minute, 16 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत के रतनपुर वार्ड संख्या 2 में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर का भव्य उद्घाटन विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पंचायत मुखिया शबनम कुमारी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंदभूषण ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष ललन यादव, और मनसाही जिला परिषद सदस्य खुर्शीद आलम द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने मंदिर के निर्माण के लिए ग्रामीणों और मंदिर समिति को साधुवाद दिया और कहा कि यह मंदिर पूरे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र बनेगा। उन्होंने नवरात्र के शुभ अवसर पर मंदिर का उद्घाटन होने को विशेष महत्व बताया और माता रानी की कृपा से सभी की मंगलकामनाओं की अभिव्यक्ति की।मुखिया शबनम कुमारी ने अपने संबोधन में इस कार्यक्रम में पंचायत की ओर से दिए गए योगदान का उल्लेख किया और इसे पूरे गांव के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। मंदिर समिति के योगदान पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए पैक्स अध्यक्ष ललन यादव ने मंदिर की स्थापना को समाज के धार्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए आवश्यक बताया।इस शुभ अवसर पर पंचायत के उपमुखिया रफीक आलम, पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद सरफराज, बीरबल यादव, रामाशंकर, विश्वनाथ यादव, वीरेंद्र देव, प्रमोद यादव, श्याम पोद्दार सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद थे।

Previous post मनिहारी पुलिस ने दो प्राथमिक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Next post सत्यनारायण भगवान जी पुजा कर नए मॉडल थाना का किया गया गृह प्रवेश ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial