November 12, 2026

लायंस क्लब कटिहार ने निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन जांच शिविर आयोजित

Read Time:3 Minute, 52 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

लायंस क्लब कटिहार के तत्वाधान मे कटिहार लायंस हॉस्पिटल एन्ड रिसर्च इंस्टिट्यूट के द्वारा स्थानीय अग्रसेन सेवा सदन मे निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु जांच शिविर आयोजित किया गया। क्लब के पीआरओ लायन संतोष गुप्ता के हवाले से जानकारी दी गई कि इस शिविर के माध्यम से आज 100 से ज्यादा रोगियों की जांच 60 समाचार लिखे जाने तक 50 लोगों को ऑपरेशन हेतु चिन्हित किया गया। सभी रोगियों का निःशुल्क ऑपरेशन लायंस हॉस्पिटल मे दो दिनों मे किया। उन्होंने कहा कि लायंस हॉस्पिटल मे प्रतिदिन जांच की जाति है। रोगियों को चिन्हित करणुसका ऑपरेशन बुधवार को किया जाता है। शिविर का उद्घाटन अध्यक्ष लायन आलोक सिंहा, सचिव बबिता गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष लायन कृष्ण प्रसाद गुप्ता एवं हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रैटर लायन पंकज पूर्वे ने किया। नेत्र सर्जन डॉक्टर संतोष कुमार सिंह एवं डॉक्टर डी के भगत ने कहा कि भारत में 90 लाख से लेकर एक करोड़ बीस लाख लोग दोनों आंखों से नेत्रहीन है। हर साल मोतियाबिंद के 20 लाख नए मामले सामने आते हैं। हमारे देश में 62.6 प्रतिशत नेत्रहीनता का कारण मोतियाबिंद है। अध्यक्ष लायन आलोक सिंहा ने कहा कि लायंस अस्पताल के उद्घाटन का दो वर्ष हुआ है। अबतक 800 से ज्यादा लोगो का ऑपरेशन किया जा चुका है। क्लब घर सचिव लायन बबिता गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष कम से कम 2500 ऑपरेशन करने का लक्ष्य है। हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर सह पूर्व अध्यक्ष लायन पंकज पूर्वे ने कहा कि अलग अलग क्षेत्र मे जांच शिविर लगाकर रोगियों को चिन्हित कर फिर उनका ऑपरेशन लायंस हॉस्पिटल मे किया जाता है। पूर्व अध्यक्ष लायन तेज कुमार अग्रवाल, अवंतिका परमार, नरेश साह के साथ उपाध्यक्ष लायन काजल महासेठ, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम मोदी, सदस्यों मे लायन देवराज शर्मा, मनोज महासेठ, अपर्णा जायसवाल, प्रीतम पूर्वे, सुनील मेघानी, गणेश अग्रवाल , विनय परमार, जीतेन्द्र काशवाणी, नरेश चौधरी आदि ने कहा कि लायंस क्लब कटिहार विगत 60 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र मे कार्य कर रही है खासकर निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर के माध्यम से अबतक तेरह हजार से ज्यादा लोगों का ऑपरेशन किया जा चुका है। लायन पुरुषोत्तम मोदी, देवराज शर्मा रोगियों के रजिस्ट्रेशन की देखरेख मे लगे रहे। ऑप्टो मे लवली, स्नेहा एवं सहायक के रूप मे अभय, जीतेन्द्र, अमरजीत, ललन श्रीवास्तव, उमेश, ज्ञानेश आदि की भूमिका सराहनीय रही।

Previous post मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर गोगाबिल झील में प्रशासनिक निरीक्षण तेज
Next post विधान पार्षद एवं मेयर ने गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial