डूब कर हुई मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे स्थानीय विधायक ।
अशोक यादव (डडंखोरा)
बिगत एक सप्ताह पूर्व डंडखोरा प्रखंड के मुस्लिम टोला निवासी की बनियान नदी के कुंड में डूब कर दो बेटी एवं मां के मृत्यु हुई थी। परिवार में दुखों का पहाड़ टूटा था। पीड़ित परिवारों से मिले स्थानीय विधायक डॉ शकील अहमद खान पहुंचे। मौके पर अंचल पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर अब तक पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता की जानकारी लिया । परिजनों को आपदा राशि 4 लाख रुपए का चेक दे दिया गया है। बताते चलें कि बनियैन नदी के रेलवे पुल के कुंडी में स्नान करने के दरमियान मां एवं दो बेटी के डूबने से मृत्यु हुई थी। मरने वालों में मां 60 वर्षीय रोशन खातून पति स्वर्गीय जैनुद्दीन अंसारी, बेटी जावेदन खातून पति मोहम्मद हुसैन तथा दूसरी बेटी जोहरान खातून पति मोहम्मद राजू अंसारी है । सभी डंडखोरा पंचायत के मुस्लिम टोला वार्ड संख्या 6 के निवासी हैं। पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचने वालों में मोहम्मद अयूब आलम ,मोहम्मद फखरुद्दीन, विकास कुमार, बीटका ,मोहम्मद इम्तियाज सहित बड़ी संख्या में लोग थे।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
