July 20, 2026

दस लाख लागत से होगी पोखर का जीणोद्धार एवं सौंदर्यीकरण ।

Read Time:1 Minute, 36 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के कृषि फार्म में मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा फीता काटकर एवं नरियल फोड़ कर पोखर जीणोद्धार का शिलान्यास किया । शिलान्यास करते हुए प्राणपुर पंचायत राज के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत कृषि फार्म में अवस्थित पोखर का 9लाख 99 हजार 400 सो रुपए की लागत से जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य अनिल मंडल एवं प्रतिनिधि रंजीत कुमार सिंह, जिला अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत झा, कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज कुमार, कनीय अभियंता अरविंद कुमार, पंचायत तकनीकी सहायक वरुण कुमार, कृषि समन्वयक विनोद कुमार झा, पंचायत रोजगार सचिव प्रकाश कुमार पंकज,उप मुखिया वसीम अकरम, समाजसेवी राजकुमार मंडल, कुमोद मंडल, मनोज शर्मा एवं शिव कुमार महतो सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post डूब कर हुई मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे स्थानीय विधायक ।
Next post मनिहारी अधिवक्ता संघ का चुनाव 27 मई को।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial