June 19, 2026

बगुलागढ़ चौक पर महानंदा विभाग की जमीन अतिक्रमण मुक्त, सीओ स्नेहा कुमारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई।

Read Time:1 Minute, 45 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

अमदाबाद प्रखंड के जंगलाटाल पंचायत अंतर्गत बगुलागढ़ चौक पर बुधवार को महानंदा विभाग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई अंचल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी के नेतृत्व में की गई, जिससे अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप मच गया। अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली गई। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रणवीर कुमार, थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।अंचल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी ने बताया कि महानंदा विभाग की अर्जित भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया है, जिसकी जमाबंदी रद्दीकरण की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी थी। कुल 30 डेसिमल भूमि में से 24 डेसिमल भूमि पर राजेश चौधरी, मंटू मंडल और राजाराम चौधरी द्वारा अतिक्रमण किया गया था, जिसे पूरी तरह हटा दिया गया। इस दौरान प्रभारी अंचल राजस्व अधिकारी मनोहर कुमार, राजस्व कर्मचारी रवि कुमार, अंचल अमीन अभिषेक व गौरव, एसआई इंद्रमणि महतो, पीएसआई जैकी कुमार, एएसआई अमित कश्यप समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Previous post कपड़ा खरीदारी के दौरान 50 हजार की पैकेटमारी, सीसीटीवी में महिला संदिग्ध कैद।
Next post कटिहार के राजेश कुमार वर्मा एवं गणेश कुमार ठाकुर कन्याकुमारी के लिए किया प्रस्थान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial