कपड़ा खरीदारी के दौरान 50 हजार की पैकेटमारी, सीसीटीवी में महिला संदिग्ध कैद।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरसेला हाट के कपड़ा पट्टी में बुधवार को कपड़े की खरीदारी के दौरान पैकेटमारी की घटना सामने आई है। रुपोली दमैली निवासी जालंधर पासवान का पचास हजार रुपये से भरा पैकेट अज्ञात महिला पॉकेटमार द्वारा निकाल लिया गया, जिसके बाद वह फरार हो गई।पीड़ित जालंधर पासवान ने कुरसेला थाना में लिखित आवेदन देकर रुपये की बरामदगी एवं दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि वह कुरसेला कपड़ा पट्टी स्थित खेरिया निवासी राजकिशोर साह की दुकान पर कपड़ा खरीदारी कर रहे थे। इसी दौरान किसी महिला ने उनकी जेब से रुपये का पैकेट निकाल लिया।जब कपड़ा दुकानदार को रुपये देने के लिए जेब टटोली गई तो पैकेट गायब मिला। इसके बाद आसपास खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वहीं बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में एक महिला को रुपये निकालते और तेजी से भागते हुए देखा गया है। पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रुपये बरामद करने की मांग की है। वही पुलिस जांच में जुट गई है।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
