कुर्सेला में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में सुबह आरती की गई और इसके बाद शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाना शुरू किया। शिव भक्त महादेव के बारात में भोले बाबा के जयकारे लगाते नजर आए।वही कुर्सेला चौक स्थित व अयोध्यागंज बाजार हाट स्थित शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का मेला लगा रहा। काफी संख्या में श्रद्धालु महिला पुरूष जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे। मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लाइन लगी रही। महिलाओं ने लाइन में लगकर जल चढ़ाया और परिवार की खुशहाली के लिए भगवान शिव से मन्नतें मांगी। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी विशेष उत्साह महा शिवरात्रि को लेकर नजर आया। गांव के मंदिरों में शिवरात्रि पर उपवास रखने वाली महिलाएं व युवतियां पहुंची। वहीं महादेव की बारात में महादेव भक्त गांजे के धुन पर नाश्ते घूमते नजर आए। झांकियां निकाली गई सैकड़ो लोग बरात में शामिल हुए।वही बताते चले महाशिवरात्रि को लेकर संगम तट पर भी श्रद्धालुओं की स्नान करने वालों की काफी संख्या में दिखे और जल भर कर शिवालियों में जल अभिषेक किया।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
