November 12, 2026

छिनतई मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 13 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कुछ दिन पूर्व हुए टोटो चालक से छिनतई के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुमारीपुर के पास दो अपराधियों ने यात्री के रूप में आए टोटो चालक के साथ मारपीट कर लूटपाट की थी। इस घटना में मनिहारी पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन किया और लूटी गई मोबाइल, चांदी की चेन समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।इस मामले में नामजद आरोपी मिकाईल,पिता शेख आलम,साकिन रसूलपुर, मनिहारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार, सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार सिंह, और संजय यादव मौजूद थे।

Previous post गंगा का जलस्तर डेंजर लेवल से नीचे
Next post हर घर तिरंगा लगाने के लिए जन जागरण अभियान चलाई गई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial