November 9, 2026

मनिहारी पुलिस ने किया आठ युवक को गिरफ्तार, जांच जारी ।

Read Time:1 Minute, 3 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले की मनिहारी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रतुआ थाना (प. बंगाल) से फैलाए गए झूठे अपहरणकांड का खुलासा कर दिया। गुरुवार की रात छापेमारी में पुलिस ने मथुरापुर, मानिकचक, मालदह जिला निवासी आठ युवकों को तीन बाइक समेत सकुशल बरामद किया और रतुआ पुलिस को सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार युवकों में अपूर्वा सिन्हा, मिथुन रविदास, अमित मंडल, विश्वजीत साह, रामसरण बसाक, जोइंत मंडल, दीपक रविदास और मनोज रविदास शामिल हैं। बताया जाता है कि सभी ने खुद के अपहरण की साजिश रच परिवार से पैसों की उगाही की योजना बनाई थी। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Previous post मनिहारी बुनियाद केंद्र में “सुरक्षित शुक्रवार” शिविर, आपदा प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण
Next post कटिहार में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में कई मुद्दे पर हुई चर्चा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial