मनिहारी पुलिस ने दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, 42 लीटर विदेशी शराब बरामद।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एएसआई अरुण कुमार ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर काली स्थान के समीप दो शराब तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा। दोनों आरोपी बंगाल क्षेत्र से शराब की तस्करी कर रहे थे।पुलिस ने तलाशी के दौरान पानी के बड़े डब्बे में छिपाकर लाई जा रही 42 लीटर विदेशी शराब बरामद की। बताया गया कि शराब को डब्बे के बीच से काटकर अंदर छिपाया गया था और ऊपर से पेस्टींग कर उसे सामान्य रूप देने की कोशिश की गई थी।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इंग्लिश डकरा, अमदाबाद निवासी कार्तिक चौधरी और कजरा संथाली मनसाही निवासी चंदन मूर्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से दो बाइक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।इस संबंध में मनिहारी थाने में कांड संख्या 184/25 दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस अवसर पर विवेचना अधिकारी पीएसआई सत्यम कुमार मौजूद थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
