November 12, 2026

मनिहारी पुलिस ने दो को किया गिरफतार, लोडेड देशी कट्टा बरामद

Read Time:1 Minute, 7 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धुरियाही वार्ड नंबर 03 में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष छापेमारी की। इस दौरान सुरेश यादव (उम्र 44 वर्ष) और उनके पुत्र रविंद्र कुमार यादव (उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से एक लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया है। इस मामले में मनिहारी थाना में कांड संख्या 294/24 दर्ज कर, दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस अभियान में थानाध्यक्ष पंकज आनंद,सब इंस्पेक्टर रामरतन कुमार,सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर आर पी महतो मौजूद थे।

Previous post हसनगंज में पैक्स चुनाव को लेकर तैयारी पूरी
Next post प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर घर नहीं बनाने वाले को नोटिस जारी: बीडीयो प्रियंवदा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial