November 10, 2026

मनिहारी पुलिस ने 22 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल जब्त

Read Time:1 Minute, 21 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पुलिस ने प्रातः गश्ती के दौरान वाहन चेकिंग में बड़ी कार्रवाई करते हुए 22.14 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई नारायणपुर फोरलेन पर की गई, जहां एक बजाज पल्सर बाइक और एक मोबाइल भी जब्त किया गया।गिरफ्तार तस्करों की पहचान सुधीर कुमार, पिता एतवारी यादव, नवाबगंज, थाना मनिहारी, कटिहार और दुसरा श्रवण कुमार, पिता सिंदेस्वर यादव, रामपुर बेलवा वार्ड नं. 09, मुफस्सिल थाना, रानीपतरा, पूर्णिया के रूप में हुई है।इस संबंध में मनिहारी थाना कांड संख्या 41/25 दर्ज कर धारा 30(a) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस अभियान में एसआई रामरतन कुमार, गौतम कुमार, पीएसआई अमित कुमार, एएसआई संतोष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Previous post प्रधानमंत्री के भागलपुर कार्यक्रम के निमित्त भाजपा नगर दक्षिण मंडल की बैठक
Next post उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकोड़ना पूर्व की साफ सफाई है चुस्त दुरुस्त,शत प्रतिशत छात्र स्कूल ड्रेस में आते हैं विद्यालय ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial