May 30, 2026

मनिहारी पुलिस ने हाईवे किनारे बालू में छिपाई गई दो हजार लीटर से अधिक देशी शराब को किया नष्ट

Read Time:1 Minute, 31 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

दशहरा पर्व और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शराब तस्करों पर शिकंजा कसते हुए मनिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। रविवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर सहायक थानाध्यक्ष राजकुमार ने दलबल के साथ मनोहरपुर स्थित हाईवे के नजदीक छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने बालू के नीचे छिपाकर रखी गई अर्ध निर्मित देशी शराब की भारी खेप को बरामद किया। बताया गया कि तस्करों ने करीब दो हजार से अधिक देशी शराब को कच्ची जमीन पर बालू से ढककर छिपाकर रखा था, ताकि मौके-ए-वक़्त आपूर्ति की जा सके।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर ही शराब को नष्ट कर दिया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर मनोज पासवान, एएसआई संतोष कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि त्योहार और चुनाव को देखते हुए शराब तस्कर सक्रिय हो गए हैं, लेकिन पुलिस सतर्क है और किसी भी सूरत में अवैध शराब की आपूर्ति नहीं होने दी जाएगी।

Previous post बारसोई एवं बलरामपुर प्रखंड के पदमुक्त जीविका कैडरों की बहाली को लेकर मंत्री से भेंट।
Next post वेतन न मिलने से फीका पड़ा शिक्षकों का दशहरा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial