वेतन न मिलने से फीका पड़ा शिक्षकों का दशहरा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी अनुमंडल के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत बीपीएससी से नियुक्त प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक विगत तीन माह से वेतन न मिलने के कारण गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। स्थिति यह है कि इस बार उनका दशहरा और दुर्गापूजा का पर्व फीका पड़ गया। विभागीय निर्देशानुसार 25 सितंबर तक वेतन भुगतान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक हजारों शिक्षकों का भुगतान लंबित है।वेतन न मिलने से परिवार के भरण-पोषण और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। त्योहार के अवसर पर जब हर घर उत्सव मना रहा है, वहीं शिक्षकों के घरों में मायूसी छाई हुई है। राज्य कार्यकारिणी सदस्य नवनीत कुँवर ने कहा कि HRMS ऑनबोर्डिंग, PRAN कन्वर्जन जैसी तकनीकी प्रक्रियाओं के बहाने वेतन निर्धारण बार-बार टल रहा है। सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो इसका दुष्प्रभाव शिक्षा व्यवस्था पर पड़ेगा। इस अवसर पर कई प्रधानाध्यापक और शिक्षक उपस्थित रहे।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
श्रावणी मेला की तैयारी तेज, एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक; श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर फोकस
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी श्रावणी मेला के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन को लेकर बुधवार को प्रखंड सभागार में अनुमंडल...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
