भाजपा नगर दक्षिण मंडल के पदाधिकारियों का कार्यशाला आयोजित
प्रवीण कुमार(कटिहार)
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का एक आवश्यक बैठक भाजपा नगर दक्षिण मंडल के द्वारा स्थानीय नया टोला स्थित जय भारती भवन में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नगर दक्षिण मंडल अध्यक्ष निलेश ठाकुर के द्वारा किया गया। कार्यशाला में उपस्थित भाजपा के डिप्टी पदाधिकारी एवं सदस्यों को प्रधानमंत्री लाभार्थी योजना के संबंध में जानकारी कार्यशाला के संयोजक तथा नगर मंडल उपाध्यक्ष सुदीप्तो मजूमदार के द्वारा दिया गया। कार्यशाला में प्रदेश से आए कटिहार के सभी शक्ति केंद्र तथा उसके अंतर्गत बूथो में लाभार्थियों के नामांकन की सूची उपस्थित शक्ति केंद्र प्रमुख एवं सह प्रमुखों के बीच सम्मानित अतिथियों के द्वारा वितरण किया गया। इस सूची के तहत आगामी 2 मार्च से 5 मार्च तक शक्ति केंद्र प्रमुख सह प्रमुख तथा बुथ अध्यक्षों को अपने-अपने बूथ पर सूची के अनुसार लाभार्थी लोगों से मिलकर उन्हें सर्वप्रथम मोदी जी का प्रणाम कहना है। सूची के अनुसार उसमें दिए गए अंकित सुविधा लाभार्थी को मिल रही है कि नहीं उसकी जानकारी सटीक तौर पर लेना है। लाभार्थी के रजिस्टर्ड मोबाइल से सूची में दिए गए मोबाइल नंबर पर एक मिस कॉल करवाना है एवं उनके साथ एक सेल्फी भी लेनी है।आज के इस कार्यशाला में सम्मानित अतिथि के तौर पर कटिहार विधानसभा के संयोजक एवं जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी,महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीमा झा, भाजपा कटिहार के जिला उपाध्यक्ष रंजन झा, नगर दक्षिण उपाध्यक्ष एवं नमो ऐप के क्षेत्रीय प्रभारी प्रियंका सिंह , लाभार्थी कार्यशाला के सहसंयोजक पिंकी चौधरी, नगर दक्षिण के महामंत्री धृतराष्ट्र सिंह एवं अमित, नगर दक्षिण उपाध्यक्ष रितेश सिंह, सुनील शर्मा, संजीव शर्मा के अलावा गंगाराम चंद्रवंशी, मंजय सिंह, दुर्गा चंद्रवंशी, भारत पोद्दार, दीपक भगत, नगर दक्षिण मंत्री ईशा गुप्ता सहित मातृशक्ति के कई माता एवं बहनें भी उपस्थित रहे।
