November 14, 2026

आग लगने से कई घर जलें लाखों का नुक़सान

Read Time:1 Minute, 36 Second

प्राणपुर ( मोहम्मद आरिफ)

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के दोनों थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर लगी आग जिसमें चार घर चले लाखों रुपए की हुई क्षति। प्राणपुर अंचल पदाधिकारी शिखा कुमारी के द्वारा बताया गया कि, प्राणपुर थाना क्षेत्र के कुचयाही गांव में अपराह्न तकरीबन 1:00 बजे अचानक आग लगने से मोहम्मद सत्तार एवं मोहम्मद जाकिर दोनों पिता सहिमुउद्दीन साकिन कुचयाही थाना प्राणपुर  निवासी के दो मवेशी घर  जल गया वहीं दुसरी ओर पूर्वाहन तकरीबन चार बजे, रोशना थाना क्षेत्र के बंगरुआ गांव में अचानक आग लगने से अग्नि पीड़ित एमाजूददीन पिता अबुल हुसैन,अलताभ हुसैन पिता मोहम्मद जरदीस, अब्दुल्ला पिता मोहम्मद मकबूल हुसैन एवं मोहम्मद जानी‌ पिता मोहम्मद गनौ सभी साकिन बंगरुआ थाना रोशना जिला कटिहार निवासी का सारा सामान सहित चार घर जल कर राख हो गया जिसमें लाखों रुपए की क्षति पहुंची है, इस मौके पर मुखिया तनवीर अहमद एवं राजस्व कर्मचारी प्रमान्द यादव के साथ दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Previous post दुकानदार पर गोली चलाकर दहशत फैलाने का आरोपी गिरफ्तार
Next post अगलगी की घटना से अमदाबाद के ग्रामीण इलाक़े में फैला दहसत, छाया सन्नाटा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial