May 28, 2026

मिर्जापुर गांव में भीषण आग, सात घर जलकर राख

Read Time:1 Minute, 14 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मिर्जापुर गांव में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से सात घर जलकर राख हो गए, जिससे लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई। आग में दो बकरियों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक बछड़ा झुलस गया। पीड़ित परिवारों ने अनाज, कपड़े, बर्तन और जरूरी दस्तावेजों के जलने की बात कही है। तेज हवा के कारण आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों व ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। राजस्व कर्मचारी लालबाबु ने क्षति का अनुमान ढाई से तीन लाख रुपये लगाया है। प्रशासन ने पीड़ितों को डिग्निटी किट वितरित कर सहायता राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।इस अवसर पर मुखिया पिंटू यादव,करण मानस, जयप्रकाश यादव सहित पीड़ित परिवार के लोग मौजूद थे।जनसुराज के युवा नेता सैफ अली खान ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Previous post बकायेदारों पर बिजली विभाग सख्त, जल्द कटेंगे कनेक्शन
Next post एनबीडब्लू वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial