राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा आयोजित महाभियान को लेकर बैठक आयोजित
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
प्रखंड सह अंचल कार्यालय कुर्सेला के सभागार भवन में अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम के अध्यक्षता में विभाग के कर्मियों के साथ के बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. वही मौके पर विडियो कुमारी प्रियंवदा मुख्य रूप से मौजूद थी।बैठक सह प्रशिक्षण के दौरान अंचल अधिकारी सुश्री अनुपम ने बताया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा महाभियान का आयोजन किया जा रहा है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आपके घर पंचायत तक पहुंचकर आपके भूमि संबंधीय दस्तावेजों की अशुद्धियों को सुधार करना है. उन्होंने बताया कि 16 अगस्त से 15 सितंबर तक विभाग द्वारा गठित दल आपके घर जाकर जमाबंदी पंजी की प्रति और जो आपको आवश्यक हो वह आवेदन प्रपत्र वितरित करेगी. इसके बाद 19 अगस्त से 20 सितंबर तक प्रत्येक पंचायत सरकार भवन या आपके पंचायत के अन्य सरकारी भवन में हल्कावार विशेष शिविर लगाये जायेंगे. इन शिवरों में आप अपने भरे हुए आवेदन प्रपत्र जरूरी कागजातों के साथ जमा कर सकते हैं.जिसमें महाअभियान को किस तरह से सफल बनाया जाए एवं किस प्रकार कार्य करना है. इन सभी बिंदुओं पर जानकारी प्रदान की गयी. इस मौके पर राजस्व पदाधिकारी आकाश कुमार रोहित कुमार,सहित सभी राजस्व कर्मचारी, अंचल अमीन, लिपिक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कार्यपालक सहायक, विशेष सर्वेक्षण अमीन,आवास सहायक, कचहरी सचिव, के साथ सहित अन्य विभाग के कर्मी मौजूद थे. इन समस्याओं का समाधान कराएं : डिजिटाइज्ड ऑनलाइन जमाबंदी में त्रुटि सुधार परिमार्जन में अपने नाम, खाता, खेसरा, रकवा और लगन की अशुद्धियों को ठीक कराएं. उत्तराधिकार नामांतरण में जमाबंदी रैयत की मृत्यु के बाद उत्तराधिकारियों के नाम से वंशावली के आधार पर जमाबंदी कराएं. बंटवारा नामांतरण में संयुक्त जमाबंदी के आपसी सहमति या रजिस्टर्ड या कोर्ट द्वारा बंटवारे के आधार पर हिस्सेदारों के नाम से अलग-अलग जमाबंदी कराएं.
