November 12, 2026

गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर प्रखंड प्रशासन व प्रतिनिधियों की हुई बैठक

Read Time:1 Minute, 6 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर प्रखंड प्रशासन व प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बीडीओ कुमारी प्रियंवदा अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम प्रखंड प्रमुख दीपमाला सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल, के अलावा कई विभागीय कर्मी, जनप्रतिनिधि व गणमान्य शामिल थे। राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के आयोजन को सफल बनाने व झंडोत्तोलन में सबकी उपस्थिति पर विचार किया गया। निर्णय के अनुसार सभी सरकारी जगह पर झंडोत्तोलन का स समय निर्धारित किया गया। वही बताया गया कि पूर्व के भांति सभी सरकारी कार्यालय में जगह पर धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।

Previous post जागरूक होकर करें कैंसर के लक्षणों की पहचान, संदेह होने पर नजदीकी अस्पताल में कराएं जांच
Next post महापौर ने सफाई कर्मियों को किया कंबल वितरण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial