September 14, 2026

जनप्रतिनिधियों पर हो रहे जानलेवा हमले को लेकर जनप्रतिनिधियों की बैठक

Read Time:2 Minute, 32 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार शहर के बीचों बीच पिछले दिन दहाड़े अज्ञात अपराधियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर कटिहार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं० 45 के वार्ड पार्षद पति की हत्या की सभी नगर निगम के प्रतिनिधियों ने कड़ी निन्दा की।लगातार कटिहार जिले में हो रहे हत्या प्रशासन को चुनौती दे रही है।अपराधियों द्वारा गुंडागर्दी करने का काम ये असामाजिक तत्व लगातार कर रहे है। जिसमें सरकार व पुलिस भी मूक दर्शक बनी हुई है। लोकतंत्र में यह अति शर्मनाक स्थिति है। बैठक में मुख्य रूप से मौजूद रहे विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि सुनियोजित साजिश के तहत लगातार जनप्रतिनिधियों को निशाना बनाकर उन पर लगातार हमला करवाया जा रहा है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है। पिछले दिनों भी फलका प्रखंड में भी अपराधियों द्वारा फलका प्रमुख पति की हत्या कर दी थी इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन की नाकामी का आलम यह रहा कि आज फिर असामाजिक तत्वों ने दिन दहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो लोगों की हत्या कर दी। लगातार हो रहे इस तरह के हमलें से जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों में दहशत का माहौल बन रहा है प्रशासन को जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करने एवं आम लोगों को सुरक्षा सुनिश्चित करने पर करा क़दम उठाए।बैठक में उपमहापौर मंजूर खान एवं स्थानीय निगम पार्षद गणों ने राज्य सरकार से बैठक के माध्यम से कहा कि नगर निगम के जनप्रतिनिधियों के साथ हो रही ऐसी घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करें एवं दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। अन्यथा हम सब मिलकर सरकार एवं जिला प्रशासन के धरना-प्रदर्शन एवं शहर का चक्का जाम करेंगे।

Previous post बिहार की गरीबी मिटाने को नीतीश सरकार प्रतिबद्ध : रौशन अग्रवाल
Next post विधान पार्षद ने मंदिर की सफाई कर किया श्रमदान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial