September 6, 2026

शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक आयोजित सभी चौक एवं गुरुद्वारा में दीप प्रज्वलित करने का निर्णय लिया : सीमा झा

Read Time:3 Minute, 14 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार भाजपा कटिहार नगर स्थित वार्ड संख्या 32 में सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों के साथ वार्ड संख्या 32 के विनोदपुर स्थित धोबी टोला में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता भाजपा के नगर उपाध्यक्ष दक्षिण सुदीप्तो मजूमदार ने किया।इस बूथ लेवल बैठक में विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीमा झा, भाजपा कटिहार जिला उपाध्यक्ष सह नगर दक्षिण मंडल के प्रभारी श्रीमती शोभा जयसवाल उपस्थित होकर कई निर्देश दी। बैठक में सभी अध्यक्षों को यह निर्देश दिया गया कि वह अपने-अपने बूथ पर 21 सदस्यों कोर कमेटी टीम बनने पर ध्यान दें एवं आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली प्रभु श्री राम मंदिर की भव्य उद्घाटन के अवसर पर नगर दक्षिण एवं महिला मोर्चा के संयुक्त तौर पर कटिहार के सभी चौक एवं गुरुद्वारा में दीप प्रज्वलित करने का भी निर्णय लिया गया। साथ ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार 15 जनवरी से देश के सभी धार्मिक स्थलों पर सफाई का कार्य कर जन जागरण में स्वच्छता अभियान का एक संदेश देने का कार्य हेतु अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में नगर दक्षिण मंडल ने भी यह निर्णय लिया कि वह भी प्रधानमंत्री की इस स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए जल्द ही नगर दक्षिण स्थित मंदिरों का सफाई अभियान में अपने सदस्यों के साथ हाथ बताने का काम करेगी ‌।आज के इस बैठक में विशेष रूप से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के संबंध में भी चर्चा की गई तथा जल्द ही वार्ड संख्या 32 में एक कैंप लगाकर सभी लाभार्थी को इस योजना का लाभ दिलाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में नगर दक्षिण मंडल के अध्यक्ष निलेश ठाकुर, भाजपा नगर दक्षिण अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सरदार हरविंदर सिंह उर्फ टोनी सिंह, बूथ संख्या 184 के अध्यक्ष पिंटू रजक, बूथ संख्या 185 के अध्यक्ष संजीव कुमार दास, ब संख्या 186 के अध्यक्ष विक्रम मंडल एवं बूथ संख्या 186 के ब्लू 2 समीर दास एवं नगर दक्षिण मंडल के पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मो0 इशा आलम भी उपस्थित रहे ‌।

Previous post विद्यालय में हुआ शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन।
Next post आगामी 09 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन : अखिलेश पाण्डेय
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial