बिहार राज्य कार्यपालक सहायक संघ के सदस्यों ने विधान पार्षद को सौंपा ज्ञापन।
मनोरंजन साहा (बारसोई)
बिहार राज्य कार्यपालक सहायक संघ के जिला इकाई कटिहार के अध्यक्ष राजीव कुमार एवं संघ के कार्यकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्र के माध्यम से विधान पार्षद ललन श्राफ को कार्यपालक सहायक के हित में भविष्य की अनिश्चितता, मानदेय वृद्धि जैसे विभिन्न विषयों को लेकर मुलाकात की गई और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक उक्त बातों को पहुंचाने के लिए अनुरोध किया गया। ललन श्राफ द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री के सचिव दीपक कुमार संबंधित विभाग के प्रधान सचिव डॉ बीजेंदर से वार्ता कर मुख्यमंत्री तक उक्त मांगों को प्रमुखता से रखने का आश्वासन दिया गया। उक्त मुलाकात के क्रम में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सद्स्य मुकेश जैन, जेडीयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रोशन अग्रवाल जी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे, विधान पार्षद द्वारा संघ के कार्यकर्ता को बताया गया कि सकारात्मक वार्ता की सूचना जल्द ही स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता के माध्यम से दे दी जाएगी जिससे संघ के कार्यकर्ता में आशा की किरण जगी है। मुलाकात के क्रम में संघ के सचिव, अभिषेक कुमार, कोषाध्यक्ष, सरोज कुमार, सक्रिय सदस्य, मो० कादिर, मनोज कुमार ठाकुर मौजूद थे।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
