May 30, 2026

मो0 इसराईल ने ऑल इंडिया मजलिस- ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की सदस्यता ग्रहण किया

Read Time:3 Minute, 6 Second

सीमांचल कृषक राजनीतिक समाज सेवा में व्याख्याता है।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

आजमनगर प्रखंड अंतर्गत जंगीपुर निवासी स्वर्गीय शेख हफीजुद्दीन के पुत्र मो0 इसराईल ने ऑल इंडिया मजलिस- ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की सदस्यता ग्रहण किया है। इन्होंने ऑल इंडिया मजलिस- ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अख्तरुल ईमान के समक्ष सैकड़ो समर्थकों के साथ सदस्यता ग्रहण कर लिया है। सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात इन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। पार्टी के मुकेश राय,मो0 जाकिर हुसैन, मो0 राहुल,मो0 मंजूर, बबलू राय,प्रदीप राय,रणजीत राय,मो0 बबलू, गुड्डू,रानू, डॉक्टर मुर्शीद आलम,शकीर सरपंच सहित सैकड़ो लोगों ने इन्हें बधाई दिया है। साथ ही कहा है कि इनके पार्टी में आने से पार्टी संगठन को काफी मजबूती मिलेगा। क्योंकि यह प्राणपुर विधानसभा सहित संपूर्ण कटिहार जिला में इनकी पहचान काफी है। आम लोगों से अच्छा संबंध रखते आ रहे हैं। प्रत्येक घर से इनका संबंध है। ये मृदु भाषी एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। इन्होंने अल्प समय में ही अपने सामने वाले लोगों को पक्ष में व्यवहार से कर लेते हैं।जो काम ये ठान लेते हैं,वह काम बड़े ही इमानदारी पूर्वक करते आ रहे हैं।जिसके कारण इनका पहचान जिले में बढ़ते चला गया।आज की तिथि में ये पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं। पार्टी अगर इन्हें प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाते है,तो यह शक्ति से चुनाव लड़ेंगे और चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित कर सकते हैं। मो0 इसराईल 58 वर्ष के हैं। इनका घर ग्राम-जंगीपुर,पोस्ट-पोरला,थाना आजमनगर, जिला कटिहार है।इन्होंने समाजशास्त्र विषय से स्नाकोत्तर की डिग्री प्राप्त किया है। सीमांचल कृषक राजनीतिक समाज सेवा में व्याख्याता है। इन्होंने लगभग 30 वर्षों से समाज सेवा में जुड़े हुए हैं। इन्हें राजनेता एवं अधिकारी के साथ कार्य करने का अनुभव प्राप्त है। ये चुनाव की प्रक्रिया तथा चुनाव कैसे लड़ा जा सकता है। इसके बारे में इन्हें काफी जानकारी रखते है।

Previous post मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई:शराब तस्कर और वारंटी गिरफ्तार
Next post AIMIM के कार्यकर्ताओं ने कुलीपाड़ा से शहीद चौक तक किया नगर भ्रमण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial