सांसद ने जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का ठोस सुरक्षा योजना बनाने की माँग
मनोरंजन साहा (बारसोई)
कटिहार सांसद दुलाल चन्द्र गोस्वामी के द्वारा लोकसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान नियम 377 के अधीन (ध्यानाकर्षण प्रस्ताव) कटिहार जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का स्थाई समाधान हेतु सुरक्षा योजनाएं बनाए जाने की माँग को लोकसभा के पटल पर रखें हैं।सांसद ने बाढ़ की समस्या पर कहा कि बिहार राज्य अंतर्गत हमारे संसदीय क्षेत्र कटिहार में हर साल महानंदा नदी जब जुलाई-अगस्त माह के प्रारंभ में उफान पर आती है,तो कटिहार जिले के कदवा, बलरामपुर,बारसोई, प्राणपुर, आजमगढ़ और अमदाबाद प्रखंड क्षेत्रों में महानंदा नदी के किनारे बसे गाँव हर साल भयंकर बाढ़ की चपेट में आती है। इसी क्रम में सांसद ने कहा कि अगस्त एवं सितंबर महीने में गंगा,कोसी,बरांडी, कारी कोसी नदी एवं महानंदा नदी से कुर्सेला प्रखंड,समेली प्रखंड,बरारी प्रखंड,मनिहारी प्रखंड एवं अहमदाबाद प्रखंड के बाढ़ से हजारों की संख्या में गाँव की आबादी प्रभावित होती है।बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के स्थाई समाधान की मांग करते हुए सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से जल शक्ति मंत्री ,भारत सरकार से माँग किया कि मंत्रालय द्वारा एक कमेटी बनाकर मेरे संसदीय क्षेत्र ,कटिहार में भेजा जाए और गंगा,कोसी, महानंदा नदी से हर साल आने वाली बाढ़ कटाव एवं विस्थापितों के पुनर्वास से संबंधित ठोस सुरक्षा योजना बनाई जाए, जिससे कटिहार जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का स्थाई समाधान हो सके और कटिहार का चौमुखी विकास हो सके।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
