May 31, 2026

सरस्वती पूजा को लेकर पुजा कमेटी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की हुई बैठक ।

Read Time:1 Minute, 59 Second

बारसोई (मनोरंजन साहा)

बारसोई थाना परिसर में शुक्रवार को सरस्वती पूजा का शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार के अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिओम शरन मौजूद रहे । बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि कि पूजा समितियों को सरकारी गाइडलाइंस के अनुपालन और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखते हुए पूजा संपन्न करना है । वहीं जनप्रतिनिधियों को अपने अपने क्षेत्र में हो रहे पुजा में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की ताकी शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा को संपन्न कराया जा सके । वहीं बैठक में उपस्थित प्रशासनिक पदाधिकारीयों को कमेटी अध्यक्षों ने आस्वस्त करते हुए कहा कि सरकारी गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए पूजा संपन्न कराई जाएगी । इस अवसर पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, जदयू नेता रोशन अग्रवाल, तनवीर आलम, मामून रशीद, मनोज साह, सूदिप साह, राजद नेता दिलीप राय, मुनसर हुसैन, भाजपा नेता पिंटू यादव, विजय साह, माले नेता शिवकुमार यादव, सीमा यादव, सोनू यादव, वार्ड पार्षद धर्मेंद्र सिंह, आयूष साह, एस आई जैबा नियाज़,एस आई मनोहर कुमार सहित स्थानीय सरस्वती पूजा कमेटी के प्रतिनिधि एवं अन्य पुलिस अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Previous post गृह मंत्री ने भेजा शुभकामना पत्र
Next post पूर्व विधायक के निधन पर सांसद ने गहरा दुःख प्रकट किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial