पिंडा गोलीकांड में पीड़ित परिजनों से मिले सांसद हर संभव मदद का दिया आश्वासन
बारसोई (मनोरंजन साहा)
कटिहार सांसद तारीक अनवर मनसाही थाना क्षेत्र के पिंडा गांव पहुंचे जहां उन्होंने बीते दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुए विवाद के क्रम में हुई गोली बारी में एक व्यक्ति की मौत और अन्य घायल के मामले में गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं सांसद तारिक अनवर ने इस मामले पर जिला प्रशासन के कई वरीय पदाधिकारी से बात कर मामले को गंभीरता से लेने का निर्देश देते हुए इस मामले में जो भी दोषी है उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश दिया जबकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले इसकी भी उन्होंने मांग किया। सांसद तारीक अनवर ने कहा कि बिहार में जमीनी विवाद थमने का नाम नहीं ले रही है बिहार सरकार कितने भी दावे कर ले मगर जमीनी विवाद को लेकर हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है उन्होंने मनसाही थाना क्षेत्र पिंडा गांव में हुई घटना पर बिहार सरकार को घेरते हुए कहा कि कहीं ना कहीं यह बड़ी लापरवाही है कि दिनदहाड़े जमीन को लेकर गोली चलती है और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है जिसको लेकर सरकार को गंभीर होने की जरूरत है सांसद ने जिला प्रशासन और सरकार से मृतक के परिजनों एवं घायल के परिजनों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा देने का मांग किया। मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास, आफताब आलम, सउद मुखिया, राजेश उड़ांव, जय नंदन मंडल के साथ-साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े नेता एवं कार्यकर्ता के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
