राष्ट्रीय अंपायर बबन बने भाजपा क्रीडा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
भाजपा नेता एवं सभी खेल में अपना समय देने वाले बबन कुमार झा बिहार बीजेपी क्रीडा प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनने पर बधाई देते हुए कटिहार जिला फुटबॉल संघ के महासचिव दिलीप कुमार साह ने कहा कि पहली बार इस क्षेत्र से भाजपा ने किसी खिलाड़ी को खेल प्रकोष्ठ में प्रवेश स्तर का दायित्व दिया है। इसका लाभ कटिहार के साथ-साथ अन्य जिले के खिलाड़ियों को भी मिलेगा। वहीं टेबल टेनिस के जिला सचिव जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अंपायर के साथ-साथ सभी खेल संघ को आगे बढ़ाने में हमेशा तत्पर रहते हैं। ऐसे व्यक्ति इस पद को निश्चित रूप से संभालने का काम करेंगे। बधाई देने वालों में जिला बैडमिंटन संघ के सचिव संजीव सिंह, क्रीडा भारती के अध्यक्ष जितेंद्र मंडल, जूडो के सचिव अमित कुमार, साइकलिंग एसोसिएशन के सचिव सतीश कुशवाहा, क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजीव जायसवाल, बिहार बॉक्सिंग के सचिव राजीव सिंह, बिहार बास्केटबॉल के सचिव सुशील कुमार, ताइक्वांडो संघ के मनोज सिंह, मनोज सिन्हा, अंजय राय, कबड्डी के सचिव सत्य प्रकाश, मीनू सिंह,सीडब्लूडी सदस्य प्रवीण कुमार झा समेत कटिहार के सभी खेल संघ के लोगों ने बबन झा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
