नौरंगा निवासी तबरेज आलम की हैदराबाद में एक्सीडेंट में हुआ मौत
सालमारी से जयदेव यादव
सालमारी क्षेत्र के मुकुरिया पंचायत में नौरंगा गाँव के 27 वर्षीय तबरेज़ आलम की मौत हैदराबाद में एक्सीडेंट की वजह से हो गई थी। तबरेज़ हैदराबाद के नज़दीक संगारेड्डी ज़िला में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन में सेंटरिंग वर्कर का काम करता था और अपने परिवार वालों का भरण पोषण करता था। वह अपने पीछे रोते बिलखते मां बाप एवं 8 महीने की गर्भवती पत्नी और एक 4 वर्षीय पुत्र को छोड़ कर इस ह्रदय विदारक घटना में शहीद हो गए। जन क्रान्ति के अध्यक्ष इंजीनियर शाह फैसल पीड़ित परिवार वालों से मिले और ढांढस बंधाने की कोशिश की और उन्होंने ने कहा कि हमारे सीमांचल के मजदूर भाई दो वक्त की रोटी के लिए घर और परिवार से इतनी दूर प्रवासी मजदूर बनकर काम करने जाते हैं और मौत को गले लगा कर घर वापस आते हैं।इस दुखद घटना से मन बहुत विचलित हो उठा है।शाह फैसल बारसोई एसडीओ राजेश्वरी पांडे जी से बात किया उन्होंने आश्वासन दिया कि आर्थिक रूप से इस परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। आजमनगर सीईओ संजय सिंह एवं अंचल निरीक्षक शमीम अख़्तर ने भी कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। शाह फैसल ने सरकार से मांग की है की हमारे परवासी मज़दूर जो भी बाहर किसी अन्य राज्य में काम करते हैं और वहां उनकी मौत हो जाती है तो उसे शहीद का दर्जा दिया जाय और वैसे परिवार को बिहार सरकार को कम से कम दस लाख रुपए और भारत सरकार को अलग से दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता यथा शीघ्र देनी चाहिए जिसकी हम पुरज़ोर मांग करते हैं।
More Stories
विधान पार्षद एवं भुवन सहित पांच चुने गए चैम्बर कॉ- आप्सन
( कटिहार|डेस्क) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की हुई बैठक...
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
(राजशेखर जयसवाल) कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व...
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
