कुर्सेला में एनडीए के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
मंगलवार को बरारी विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत कुर्सेला में नेताजी चौक पर एनडीए के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया।जिसका विधिवत उद्घाटन जदयू प्रत्याशी विजय सिंह सभी एनडीए कार्यकर्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।सभी वक्ताओं ने बरारी विधानसभा क्षेत्र सहित जिले की सभी सीटों पर जीत हासिल करने का संकल्प लिया। इस कार्यालय के माध्यम से चुनावी गतिविधियों को संचालित किया जाएगा।मौके पर योगेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि कुर्सेला में एनडीए कार्यालयों का उद्घाटन हो गया है। उन्होंने बरारी में कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए विश्वास जताया कि एनडीए इस बार सातों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी और जनता ‘महागठबंधन’ को नकार देगी। वही जदयू नेता सिंटू यादव ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास की सराहना की।एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी विजय सिंह ने कहा कि केंद्र बिहार में नरेंद्र मोदी,नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तथा बरारी में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होंने सड़क, नाला, बिजली, पानी, शिक्षा और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में हुए कार्यों का उल्लेख किया। सिंह ने विरोधियों पर विकास न देखने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता का विश्वास एनडीए के साथ है। वही उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से राघवेंद्र सिंह पवन सिंह, अनंत जायसवाल, गुड्डू सिंह,गौतम महतो मिलन मंडल,कैलाश सहनी मनोज सिंह, बिंदेश्वरी मंडल, रोशन भारद्वाज, विक्रम कुमार, अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
