पथ निर्माण राज्य मंत्री सह स्वतंत्र उम्मीदवार हिमराज सिंह ने कदवा में मतदाताओं से जनसंपर्क किया प्रारंभ
अपना चुनाव चिन्ह गुब्बारा छाप दिखाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)
पथ निर्माण राज्य मंत्री सह स्वतंत्र उम्मीदवार हिमराज सिंह ने कदवा विधानसभा क्षेत्र में सघन रूप से जनसंपर्क अभियान प्रारंभ कर दिया है। कदवा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहा पर आम मतदाताओं को अपना चुनाव चिन्ह गुब्बारा छाप दिखाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। प्रखंड के पहलागढ़,भोगांव,कंटिया,कदवा,कुम्हेडी़, मोहम्मदपुर, सागरथ,गेठौरा, परभैली,चौनी,चौकी,धनगामा,सिया गोपी नगर, सिकोड़ना, उनासोपंचगाछी,बेनी जलालपुर, भोनगर,बलिया बेलोन, शेखपुरा, सहित डंडखोरा प्रखंड के पंचायत में सघन रूप से चुनावी दौरा कर रहे हैं। पूर्व पथ निर्माण राज्य मंत्री सह स्वतंत्र उम्मीदवार हिमराज सिंह ने लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर विभिन्न छठ घाट पहुंचकर छठ व्रतियों को शुभकामनाएं दिया। साथ ही छठ व्रतियों से अपने चुनाव चिन्ह गुब्बारा पर मतदान करने का आग्रह किया। कदवा प्रखंड के काली कुंडी छठ घाट,कुम्हेडी़ छठ घाट,शिव मंदिर छठ घाट, सनौली मंगलहाट छठ घाट में अपने चुनाव चिन्ह गुब्बारे के साथ पहुंचे। आम मतदाताओं को अपने चुनाव चिन्ह के बारे में बताया और कहा कि ईवीएम मशीन के क्रमांक 16 में चुनाव चिन्ह गुब्बारा छाप पर बटन दबाकर भारी से भारी मतों से विजयी बनाने की लिए आग्रह किया गया। पूर्व पथ निर्माण राज्य मंत्री हिमराज सिंह ने कहा कि इस बार विधानसभा की चुनाव सम्मान,सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहा हूं। इस बार आप लोग का आशीर्वाद मिला और हम विधायक बने तो कदवा विधानसभा क्षेत्र में चौगुनी विकास कार्य कर बिहार के नक्शे पर अव्वल स्थान पर पहुंचाऊंगा। समाज के हर वर्ग को सम्मान के साथ-साथ सुरक्षा करेंगे और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेंगे। पूर्व पथ निर्माण राज्य मंत्री हिमराज सिंह ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से कदवा विधानसभा क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ है। जिसके कारण आम लोग को विभिन्न प्रकार की परेशानी हो रही है। प्रखंड क्षेत्र में भ्रष्टाचार में काफी वृद्धि हुई है।मैं भ्रष्टाचार को जड़ मूल से समाप्त कर करुंगा। पूर्व पथ निर्माण राज्य मंत्री हिमराज सिंह ने कहा कि जात-पात से ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास के नाम पर मुझे अधिक से अधिक मत देकर विजयी बनायेंगे। पूर्व पथ निर्माण राज्य मंत्री हिमराज सिंह ने कहा कि मैं स्थानीय उम्मीदवार हूं।मेरा घर सोनौली पहलागढ़ में है। आप लोग को बारसोई और सेमापुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगा। आप लोग की सूचना मिलते ही मैं तुरंत आपकी समस्या के समाधान के लिए उपस्थित रहूंगा और कदवा का बेटा बनकर कार्य करूंगा। इस अवसर पर राजेश कुमार मंडल,सतीश कुमार, संजीव कुमार, प्रशांत सिंह,मनोरंजन मेहता,प्रमोद सिंह, हीरानंद झा, सुरेश राय, मशरुल रहमान, मुकेश मंडल, प्रेम सिंह आदि गण्यमान्य लोग मौजूद थे।
