July 28, 2026

जिला राजद का नई कमिटि का हुआ गठन । जिला नगर एवं प्रखंड कमिटी में नये पुराने लोगों को किया शामिल ।

Read Time:4 Minute, 17 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिला राजद अध्यक्ष इशरत प्रवीण ने जिला, नगर एवं प्रखंड कमिटी का गठन कर राजद के आला कमान एवं जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।जिला परिषद के अध्यक्ष इशरत प्रवीण ने बताया कि जिला प्रधान महासचिव विनोद साह,उपाध्यक्ष अंजना देवी, अख्तर आलम बबलू, नौशाद आलम, खुर्शीद आलम, सरदार मलकीत सिंह, अब्दुल बारी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद शमी, महासचिव विष्णु अग्रवाल, उस्मांगनी, जगत नारायण सिंह, वाहिद अंसारी, प्रदीप कुमार विश्वास, मिथिलेश कुमार, शाहनवाज अख्तर, नजाम राही, सचिव- मोहम्मद रईस, विनोद कुमार सिंह, आशिक, शेरशाह,? तनवीर आलम, कार्यकारी सदस्य- सुरेश यादव,शरण कुमार दास, मो0 इलियास, बलराम यादव, त्रिभुवन कुशवाहा, शालिग्राम यादव, उत्तम कुमार कर्मकार, सरदार योगेंद्र सिंह, रंजीत कुमार साह, श्याम लाल यादव, विजय राय, सपन कुमार दास, दिलकशआलम,उत्तम मंडल, अनवर आजाद को मनोनीत किया है। जिला अध्यक्ष इशरत प्रवीण ने बताया कि विशेष आमंत्रित जिला कार्यकारी सदस्य के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ अहमद अशफाक करीम, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री डॉ रामप्रकाश महतो, पूर्व विधायक मो0 सिद्दीक, जिला पार्षद मो0 नजमूल हक, एमएलसी प्रत्याशी कुंदन यादव, मनिहारी के मुख्य पार्षद लाखों यादव, प्रदेश महासचिव समरेन्द्र कुणाल, पूर्व प्रधान महासचिव भोला पासवान,राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव, प्रदेश सचिव सुदामा प्रसाद सिंह, वार्ड पार्षद मो0 यासीन, अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल मालाकार, प्रदेश युवा सचिव अंशु पांडे, प्रदेश सचिव अब्दुल गनी, जिला पार्षद मो0 मुदस्सीर नजर, राजद नेत्री कुमारी देवी, पूर्व पथ निर्माण मंत्री महेंद्र नारायण यादव बनाया गया है।जिला अध्यक्ष इशरत प्रवीण ने कहा कि सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी गण जिला कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। जिला अध्यक्ष इशरत प्रवीण ने बताया कि कटिहार नगर अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, नगर पंचायत अमदाबाद के अध्यक्ष मो0मोहसिन, बारसोई नगर पंचायत के अध्यक्ष दीना यादव को मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा कि बरारी के केदारनाथ सिंह, कुर्सेला के अरुण कुमार साह, समेली के विनोद कुमार यादव,फलका के अनिसुर रहमान, कोढा़ के दीपक कुमार दास, कटिहार के चंदन सिंह कुशवाहा, मनसाही के दीपक कुमार निराला, प्राणपुर के लक्ष्मीकांत विश्वास,डंडखोरा के करण कुमार यादव, हसनगंज के लालूराम, कदवा के साकीर रेजा, आजमनगर के इफ्तेखारा आलम, बारसोई के दिलीप कुमार राय, बलरामपुर के अशरफूल आलम, मनिहारी के विनय कुमार निषाद, अमदाबाद के कर्पुरी ठाकुर को प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।

Previous post पटना में प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ता की मौत पर पुरे जिला में आक्रोशपूर्ण धरना ।
Next post सरकार द्वारा की गई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की पूर्व उप मुख्यमंत्री ने की निंदा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial