July 29, 2026

पटना में प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ता की मौत पर पुरे जिला में आक्रोशपूर्ण धरना ।

Read Time:2 Minute, 5 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं की सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा की गयी बर्बतापूणर्ण पिटाई एवं कार्यकर्ता की पुलिस पिटाई से हुई मौत पर सूबे भर में प्रखंड मुख्यालयों पर पार्टी की ओर से आक्रोशपूर्ण धरना दिया गया।मनिहरी प्रखड मुख्यालय पर मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह के नेतृत्व में आक्रोशपूर्ण धरना दिया गया।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कैलाश सिंह ने पटना में भाजपा की ओर से राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे पार्टी नेताओं पर की गयी बल प्रयोग की निंदा की। पुलिसिया कार्रवाई मे जहानाबाद के एक पार्टी नेता की मौत पर आक्रोश जताया।शिक्षक, शिक्षक अभ्यर्थियों, बेरोजगार, किसान ,नौजवानों के प्रति सरकार को संवेदनहीन बताया।भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित उप मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की।धरना दे रहे पार्टीकार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल व केन्द्र सरकार से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।धरना मे तल्लू बासकी, श्रवण साह, भोला गुप्ता, दशरथ रजक, संजय मंडल,नरेन्द्र साह, बिल्टू झा, गुड्डू यादव, उषा गुप्ता , मीना देवी,रिंकी देवी, दशरथ रजक,राजेश पोद्दार, अमित कुमार, ज्योतिष उपाध्याय,पप्पू ठाकुर, मिथलेश झा,प्रभात चौधरी सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Previous post हाफिज काशिफ़ की मौत से इलाके मे ग़म का माहोल।
Next post जिला राजद का नई कमिटि का हुआ गठन । जिला नगर एवं प्रखंड कमिटी में नये पुराने लोगों को किया शामिल ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial