May 26, 2026

रात्रि रक्त संग्रह शिविर का आयोजन, कुल 605 लोगों का लिया जाएगा सैंपल।

Read Time:2 Minute, 54 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

फाइलेरिया संक्रमण की रोकथाम और समय पर पहचान को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुर्सेला प्रखंड के नगर पंचायत कुर्सेला बस्ती और दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के पत्थर टोला गांव में रात्रि रक्त संग्रह शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा था इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों में फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति का आकलन कर संभावित मरीजों की पहचान करना है। स्वास्थ्य विभाग ने कुल 600 लोगों का रक्त सैंपल लेने का लक्ष्य निर्धारित किया था जिसमें कुल 605 लोगों का सैंपल लिया गया।चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अमरलाल ने बताया कि इस शिविर का संचालन रात्रि समय में किया जा रहा था, क्योंकि फाइलेरिया के परजीवी (माइक्रोफिलेरिया) रात में अधिक सक्रिय रहते हैं। इससे संक्रमण की सटीक पहचान संभव होती है। उन्होंने बताया कि 14 वर्ष से ऊपर सभी व्यक्तियों का रक्त नमूना लिया गया ताकि प्रारंभिक स्तर पर संक्रमण की स्थिति को समझा जा सके।शिविर के दौरान प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की टीम घर-घर जाकर रक्त संग्रह किया। साथ ही लोगों को फाइलेरिया के लक्षण, बचाव के तरीके और सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध मुफ्त उपचार संबंधी जानकारी भी दी गई डॉ.अमरलाल ने लोगों से अपील की कि वउन्होंने कहा, “फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य रोग है। समय पर पहचान और इलाज से इसे पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है। कल 605 सैंपल लिया जा चुका है वहीं बताया कि रात्रि रक्त संग्रह का उद्देश्य संक्रमण की सही स्थिति का पता लगाना है। जांच में संक्रमित पाए जाने वाले व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूर्ण चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी और उन्हें फाइलेरिया की दवा किट मुफ्त में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद तैयार रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजी जाएगी, ताकि आगे की कार्ययोजना तय की जा सके।

Previous post नगर पंचायत कुर्सेला में छठ पर महाजाम से प्रशासन के पसीने छूटे, एंबुलेंस तक फंसीं।
Next post छठ पर्व और चुनाव को लेकर जिलाधिकारी व एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का लिया जायजा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial