May 26, 2026

नगर पंचायत कुर्सेला में छठ पर महाजाम से प्रशासन के पसीने छूटे, एंबुलेंस तक फंसीं।

Read Time:2 Minute, 30 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शनिवार को कुरसेला नगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 31 एवं 77 पर भीषण जाम लग गया। सुबह से ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आमजन समेत प्रशासन के भी पसीने छूट गए। जाम की स्थिति इतनी भयावह रही कि एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं से जुड़ी गाड़ियां भी घंटों तक फंसी रहीं।बताया जाता है कि छठ पर्व के कारण श्रद्धालुओं और खरीददारों की भारी भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी थी। इसी दौरान वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग और बेतरतीब आवाजाही से ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया। कुरसेला थाना अध्यक्ष स्वयं पुलिस बल के साथ सुबह से जाम छुड़ाने में जुटे रहे, परंतु जाम कम होने का नाम ही नहीं ले रहा था। राहगीरों को घंटों धूप में फंसे रहना पड़ा, वहीं मरीजों को ले जा रही एंबुलेंसें भी जाम में फंसने से गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कुरसेला में जाम की समस्या कोई नई नहीं है। वर्षों से यहां यातायात की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। प्रशासनिक स्तर पर कई बार वैकल्पिक व्यवस्था की बात कही गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पूर्व में नगर के पदाधिकारी एवं ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी के द्वारा ट्रैफिक लाइट लगाने और सड़क चौड़ीकरण की योजना भी बनी थी, मगर वह सब केवल कागजों तक सीमित रह गई।छठ पर्व के दौरान बढ़ी भीड़ ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि अगर शीघ्र ही ठोस ट्रैफिक प्रबंधन नहीं किया गया तो यह समस्या जानलेवा रूप ले सकती है। स्थानीय नागरिकों ने कहां नगर तो घोषित हो गया मगर सुविधा का है अभाव वहीं जिला प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।।

Previous post महापर्व छठ को लेकर अंचल पदाधिकारी अनुपम ने किया घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा और स्वच्छता के सख्त निर्देश
Next post रात्रि रक्त संग्रह शिविर का आयोजन, कुल 605 लोगों का लिया जाएगा सैंपल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial