May 25, 2026

पितृपक्ष अमावस्या पर पूर्वजों को तर्पण, महालया के बाद नवरात्र का आगाज, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Read Time:1 Minute, 36 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

पितृपक्ष के अंतिम दिन, अमावस्या के अवसर पर, हजारों श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों को स्मरण करते हुए मनिहारी के गंगा तट पर तर्पण किया। वंशज अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना के साथ विधिपूर्वक पूजा-अर्चन पुरोहितों के मार्गदर्शन में किए। गंगा तट पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और तर्पण की प्रक्रिया को पूरा किए। इस धार्मिक अनुष्ठान के बाद, महालया के उपरांत नवरात्रि का शुभारंभ होता है।महालया के साथ ही मां दुर्गा के आगमन की तैयारी शुरू हो जाती है। नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना की जाएगी, जिसके साथ ही नौ दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना का क्रम चलेगा। भक्तों के बीच इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए थे। पुलिस पदाधिकारी एएसआई विशाल आशिष और एएसआई संतोष कुमार सुरक्षा बलों के साथ गश्त करते रहे और पोकेटमारों पर विशेष निगरानी करते रहे।

Previous post राजद के कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई
Next post पशु चोरी के आरोप में पांच महिलाओं को भेजा जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial