बाढ़ पिडितों की आवाज बनने पर पार्षद पर पदाधिकारी ने किया मामला दर्ज।
बरारी (सुमन सोनी )
बरारी में पदाधिकारी एवं मुख्य पार्षद के बीच जीआर सूची को लेकर उत्पन्न विवाद पर अब राजनीतिक रंग चढ़ने लगा है। बुधवार को मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव ने अपने निवास स्थान पर प्रेसवार्ता कर दावा किया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव का स्वघोषित प्रत्याशी है। उनकी सेवा भाव और बढ़ती लोकप्रियता को देखते उसे एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने नाम का जिक्र करते हुए कहा कि उसके यहां के दो रंगा-बिल्ला द्वारा बाढ़ पीड़ितों के खजाने में सेंधमारी और विभागों से वसूली का काम कर रहा है। वहीं लोगों के शह पर अंचलाधिकारी द्वारा उसपर सोमवार को बरारी थाना में झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है बाढ़ पीड़ितों की शिकायत पर वे एक जनप्रतिनिधि के नाते सीओ से मिलने उसके कार्यालय कक्ष में पहुंची थीं। लेकिन सीओ ने उसको तबज्जो नहीं दिया उन्होंने बताया कि सीओ जिस हथियारबंद व्यक्ति का जिक्र केस में किए हैं वे सेना से सेवानिवृत्त होकर उनका अंगरक्षक बने हैं अंचल अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि उसके कर्मियों के साथ बदसलूकी और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न का फुटेज अंचल कार्यालय के सीसीटीवी में कैद है।
More Stories
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
