पुलिस अवर निरीक्षक के सेवानिवृत्ति पर समारोह आयोजित कर दी गई विदाई।
अशोक यादव (डडंखोरा)
पुलिस अवर निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के सेवानिवृत्ति के अवसर पर डंडखोरा थाना में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस विभाग के कई वरीय पदाधिकारी ,आसपास की कई थाना के थाना अध्यक्ष स्थानीय जनप्रतिनिधियों,राजनीतिक कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों सहित थाना की सभी कर्मियों ने भाग लिया। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए सुरेंद्र सिंह के डंडखोरा थाना में उनके कार्यकाल की सभी ने प्रशंसा की तो वही पुलिस विभाग की पदाधिकारी ने उनके सेवाकाल की विभिन्न क्रियाकलापों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया । समय एवं नियम के पूरी तरह पाबंद रहे हैं, मृदभाषी व कर्तव्यनिष्ठ के साथ-साथ समाज की हर वर्गों के साथ उनका व्यवहार सराहनीय रहा है। थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव ने कहा कि मेरे साथ छोटे कार्यकाल में उनके साथ मिला और उन्होंने कई मौकों पर अपने अनुभव साझा किया। बताते चले की सुरेंद्र सिंह 15 सितंबर 1983 को पुलिस सेवा में योगदान किया। लगभग 40 वर्ष तक पुलिस सेवा में उन्होंने काम किया है। इस मौके पर पुलिस निरीक्षक अनमोल प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली अंचल पदाधिकारी चंदन कुमार , वर्तमान थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, सिंह,जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार पोद्दार,मुखिया आलोक कुमार,पूर्व प्रमुख सह पंचायत समिति सदस्य सूरज साह, सरपंच दिनेश मंडल,पूर्व जिला परिषद सदस्य पुरुषोत्तम वर्मा, भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष हरिमोहन सिंह ,पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार मंडल, मनोज गुप्ता, अरुण कुमार मंडल, राजेेेश कुमार पोद्दार ,पीएसआई रंजीत कुमार, एएसआई शशि कुमार,सत्येन्द्र रविदास,विद्यानंद ठाकुर,राजू कुमार सिंह,कमल यादव, आशिक खान,निर्मल विश्वास, कादिर खान,राजद प्रखंड अध्यक्ष करण यादव,मनोज ठाकुर सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
