एक दिवसीय जलसा का हुआ आयोजन ।
उमर मुर्शीद (कटिहार)
कटिहार प्रखंड क्षेत्र के गर्भेली पंचायत अंतर्गत दमादी टोला में एक दिवसीय जलसा का आयोजन किया गया। जलसे को संबोधित करते हुए मौलाना मुहम्मद फखरुद्दीन अहमद रिज़वी ने कहा कि आज मुसलमान अल्लाह और उनके नबी को भूल गए है इस लिए परेशानी में मुबतला रहते है। अपना जीवन सच्चाई और ईमानदारी पूर्वक गुज़ार कर समाज में मिसाल कायम करें। नामवर खतिब मौलाना हसीब रज़ा ख़ान ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे दिलों में ना अल्लाह का खौफ रहा और ना पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की मुहब्बत रही। जब दोनों चीज बंदों के दिलों में रहे तो वह बंदा दोनो जहां में कामयाब है। अगर यह दोनों चीज जिसके पास मौजूद नहीं है,वह हर वक़्त परेशान रहा करता है। उन्होंने कहा कि आज की इस दौर में हर माता-पिता को चाहिए के अपने बच्चों को दीनी और दुनियावी दोनों तालीम दिलवाने की जरूरत है क्योंकि तालीम के बगैर जिंदगी अधूरी है। जब इल्म रहेगा तो वह शख्स हमेशा अच्छा काम करता हुआ नजर आएगा। तालीम पाने के बाद ही ईशान एक अच्छे और बुराई का पहचान कर सकते हैं। जिससे एक दूसरे लोगों को अच्छे राह दिखा सकते हैं। ज़िला परिषद् अंजुम आरा ने प्रेस वार्ता में बताया ने कहा कि ऐसे जलसो से समाज में तब्दीली आवश्यक होती है. उन्होंने जलसे के सभी सदस्यों को कामयाब बनाने के लिए मुबारकबाद दी. इस अवसर पर मुख्य रूप से मौलाना ज़ुबेर अहमद सिद्दीक़ी, मौलाना मोहम्मद खुर्शीद रब्बानी, मौलाना मसूद रज़ा और ढेरों उलमाए कराम के साथ पंचायत के विभिन्न गांव के लोग मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज...
चार वर्षों की सफल सेवा के बाद जीविका BPM ब्रजेश कुमार को भावभीनी विदाई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जीविका मनिहारी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) श्री ब्रजेश कुमार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड...
गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब के साथ युवक गिरफ्तार, फरार अभियुक्त भी दबोचा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों...
भूमि विवाद में हसुआ के वार से युवक गंभीर घायल, दो गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबादनगर पंचायत क्षेत्र के पासवान टोला गांव में रविवार रात करीब नौ बजे भूमि विवाद को...
किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) सीमांचल के विकास का नया अध्याय लिखेगा : विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी
कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधुनिक सड़क संपर्क, औद्योगिक प्रगति एवं आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक...
