November 10, 2026

दो अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो घायल में एक रेफर।

Read Time:1 Minute, 47 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो घायल। जिसमें एक की गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर किया गया। मिली जानकारी अनुसार मधु कुमारी उम्र 25 वर्ष पति सुमित कुमार बारसोई कटिहार जिला निवासी जो देवघर से जल अभिषेक कर पति-पत्नी बाइक से लौट रहे थे। कटरिया चौक के समीप एन एच 31 सड़क पर नवगछिया की ओर से बाइक आ रहा था। अचानक एक गाय दौड़ जाने से जिससे टक्कर हो गया और बाइक सवार पति-पत्नी दोनों सड़क पर गिर पड़ा।इसके बाद पत्नी मधु कुमारी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं दूसरी घटना टिकापट्टी चांदपुर दियारा के समीप सड़क पर एक बाइक पर दो व्यक्ति सवार टेंपो के ठोकर से सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद चंदन कुमार 51 वर्ष पिता मुनचुन मंडल बैरिया टिकापट्टी वार्ड 18 पूर्णिया जिला निवासी को कुर्सेला पुलिस के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसके बाद चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Previous post सड़क निर्माण में ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप कुरसेला , निर्माण कार्य करवाया बंद
Next post कटिहार डीआरएम का हुआ तबादला
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial