कोसी पुल पर एक पाया का हो रहा है मरम्मती सड़क वन-वै में जाम से लोग परेशान।
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
कुर्सेला एन एच 31 सड़क कोसी पुल पर एक पाया का स्लैब रिपेयरिंग कार्य के चलते पुल वन-वे किया गया है। इसके चलते जाम की गंभीर समस्या हो रही है। इसके चलते पुल के दोनों छोर से वाहनों का आवागमन एक ही दिशा में आवागमन किया जा रहा है। जिसका कारण है कि पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं, वहीं कोसी पुल पर वन-वे ट्रैफिक के कारण बड़े और छोटे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुर्सेला शाहिद चौक और उसके आसपास के बाजारों में भारी भीड़ जमा हो रही है, क्योंकि हर तरफ जाम की स्थिति बनी हुई है।सड़क पर लंबी यात्रियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कोसी पुल पर ट्रैफिक जाम की समस्या के शीघ्र और बेहतर समाधान की मांग की है। क्योंकि आने वाले 2 दिन में भारत के सबसे बड़े उत्तर वाहिनी गंगा पर हजारों की संख्या में गंगा सेनानियों की भीड़ उमरने वाली है।जिसको लेकर जाम की स्थिति और बढ़ जाएगी और गंगा सेनानियो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी को कोई कोई दिक्कत ना हो उसके लिए ट्रैफिक रूल के अनुसार सुचारू रूप से बहाल करने की मांग की गई है। जिससे गंगा सेनानियों के जाम की समस्या से निजात मिल सके। तथा परेशानियां ना हो।माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं के लिए बढ़ सकती है मुश्किलेंमाघी पूर्णिमा पर बड़ी संख्या कोशी सीमांचल के श्रद्धालु कोसी पुल होते हुए गंगा स्नान के लिए कुरसेला संगम तट पर तथा भागलपुर बरारी घाट पहुंचते हैं। हर साल इस मौके पर एनएच-31 और स्टेट हाईवे पर काफी भीड़ उमड़ती है। इसके चलते पहले से ही दबाव में चल रही यह सड़क महाजाम की स्थिति में आ सकती है। वन-वे ट्रैफिक की वजह से श्रद्धालुओं को लंबा समय जाम में बिताना पड़ सकता है। वहीं बता दे की एक महीना पूर्व भी खबर स्लैव खींसकने का चलाया गया था। जिसको लेकर एन एच आई विभाग की नींद जगी है। और कोसी पुल पर कार्य रिपेयरिंग चालू कर दिया गया है वही जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कार्य तीन दिन तक लगभग चलने की संभावना है।अभी तत्काल पीचीग उखार कर पुनः साईड सलैब ढलाई करने का कार्य चलने की बात कही जा रही है।
