November 12, 2026

मनिहारी में विशिष्ट शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण शिविर का आयोजन

Read Time:1 Minute, 14 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बुधवार को पन्ना लाल सुरेंद्र नारायण बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में एक शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय निकाय के 224 विशिष्ट शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा पास करने और काउंसलिंग पूर्ण करने के बाद औपबंधिक नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा और प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी सोनू कुमार गुप्ता ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में अन्य प्रमुख अतिथियों ने भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई, जिनमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य बद्री रजक, सहायक शिक्षक ओम प्रकाश सिंह, एवं परियोजना प्रबंधक प्रेमजीत सुमन शामिल थे।

Previous post 18 महिलाओं का किया गया बंध्याकरण।
Next post हसनगंज पुलिस ने अंग्रेजी शराब सहित एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial