November 12, 2026

मत्स्य अंगुलिकाओं के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का किया आयोजन ।

Read Time:3 Minute, 9 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला के खेरिया गंगा घाट पर रविवार को मत्स्य अंगुलिकाओं के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। , जिला मत्स्य पदाधिकारी सनत कुमार सिंह, मत्स्यजीवी सहयोग समिती कुर्सेला के मंत्री अनिल महल्दार के मौजूदगी में कुर्सेला के खेरिया गंगा घाट पर रविवार को लक्ष्य के अनुसार कुल चार लाख मछली अंगुलिकाओं को नदी में छोड़ा गया। मत्स्य सहयोग समिति लिमिटेड के मंत्री अनिल महाल्दार ने बताया कि नदी पशुपालन जलीय कृषि का एक रूप है। गंगा नदी को शुद्ध और निर्मल बनाने के उद्देश्य से मत्स्य विभाग द्वारा रिवर रैंचिंग प्रोग्राम संचालित किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नदी में नाइट्रोजन युक्त प्रदूषण को कम करना और मछली पालन को बढ़ावा देना है। मछलियां जलीय पर्यावरण पर निर्भर करती हैं और जलचर पर्यावरण को संतुलित रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम बहुत है मछुआरा के लिए कारगर साबित होगा।प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत चल रहे इस कार्यक्रम की शुरुआत 8 अक्टूबर 2021 को हुई थी। इस योजना के तहत विभिन्न प्रजातियों की मछलियों को नदियों से निकालकर हैचरी में उनके अंगुलिकाओं (छोटे बच्चों) को तैयार किया जाता है और फिर इन्हें नदियों में पुनः छोड़ा जाता है।कार्यक्रम का उद्देश्य मछली उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाना, मत्स्य संसाधनों और जैव विविधता का संरक्षण करना, नदियों की गुणवत्ता में सुधार करना, और प्रदूषण को कम करना है।जिला मत्स्य पदाधिकारी सनत कुमार सिंह ने बताया कि बिहार में गंगा और उसकी सहायक नदियों की कुल लंबाई लगभग 3200 किलोमीटर है। करीब 20 लाख मछुआ समुदाय अपनी आजीविका के लिए इन नदियों, कोल, और ढाव जैसे स्रोतों से मछलियों के शिकार पर निर्भर हैं।इस मौके पर मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड कुर्सेला मंत्री अनिल महाल्दार, पूर्व प्रमुख पति कारे लाल यादव,विधायक प्रतिनिधि कैलाश सहनी, विनोद सहनी ,घनश्याम सहनी, पैक्स अध्यक्ष पंकज सहनी, अतुल बसवारी, रवि सहनी आदि उपस्थित थे।

Previous post महिला को सांप ने काटा इलाज हेतु स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
Next post ढेरुआ पंचायत मे लगी आग लाखों का नुकसान।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial