November 10, 2026

मनिहारी के कन्या मध्य विद्यालय में मशाल कार्यक्रम के तहत विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन।

Read Time:1 Minute, 55 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कन्या मध्य विद्यालय, मनिहारी में मशाल कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दौड़, हाईजंप, लांगजंप समेत कई खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री मुकेश कुमार चौरसिया एवं विशिष्ट शिक्षिका सुश्री अर्चना कुमारी ने संयुक्त रूप से मशाल जलाकर किया। इस अवसर पर विज्ञान शिक्षिका अर्चना कुमारी ने कहा कि खेलकूद जीवन का अभिन्न अंग है, जो न केवल प्रसिद्धि दिलाता है, बल्कि शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार चौरसिया ने बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रत्येक माह इस तरह के आयोजन करने की घोषणा की। खेल शिक्षक ज्योतिष कुमार ने भी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। शिक्षिका सुमिता कुमारी ने बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक किया।इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षकगण, विनय कुमार पासवान, सुमन कुमार सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।

Previous post राजवाड़ा पंचायत स्थित मां बमकाली मंदिर प्रांगण में 72 घंटे संकीर्तन का हुआ ।
Next post मनिहारी थाना पुलिस द्वारा शराब बरामदगी और फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी, दो भेजे गए जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial