November 6, 2026

दीपावली और छठ पूजा को लेकर बारसोई प्रखंड सभागार में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और साफ-सफाई पर विशेष जोर

Read Time:2 Minute, 43 Second

बारसोई (डेस्क)

बारसोई प्रखंड सभागार में दीपावली एवं छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य रूप से दीपावली के दौरान पटाखों के इस्तेमाल और छठ पूजा के दौरान घाटों पर सुरक्षा एवं साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बताते चलें कि अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने दीपावली के अवसर पर पटाखे फोड़ने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पटाखों के इस्तेमाल के लिए नियमानुसार लाइसेंस अनिवार्य होगा। साथ ही लोगों से अपील की गई कि भीड़भाड़ वाले इलाकों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे न फोड़ें। पटाखों का इस्तेमाल सुरक्षित एवं निर्धारित स्थानों पर ही करें, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।वहीं, छठ पूजा को लेकर छठ घाटों की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर कपड़े बदलने के लिए विशेष व्यवस्था करने तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई।इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार के साथ बारसोई डीएसपी मंगलेश कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद, अंचलाधिकारी श्याम सुंदर, नगर पंचायत प्रतिनिधि रिंकू सिंह, जदयू नेता मनोज साहा, बिधायक प्रतिनिधि सागर साह, जदयू वीर आलम सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, पंचायत जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।बैठक के माध्यम से सभी लोगों से अपील की गई कि आपसी सहयोग, भाईचारे और शांति के साथ दोनों पर्वों को मनाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Previous post पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
Next post जिला स्तरीय कला उत्सव में हसनगंज के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial