September 20, 2026

पैथोलॉजी एवं जांच घर के चेकिंग से क्षेत्र में फैला हड़कंप,कुकुरमुत्ते की तरह फैला है अवैध नर्सिंग होम,अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी ।

Read Time:3 Minute, 50 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को अचानक जिला स्तरीय टीम के द्वारा चलाए जा रहे जांच घर तथा अल्ट्रासाउंड एवं निजी क्लीनिक के चेकिंग से संचालकों में हड़कंप मच गया। शनिवार की दोपहर में आई जिला स्तरीय टीम ने कुरसेला प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न जांच घर, अल्ट्रासाउंड तथा एक्स रे क्लिनिको की जांच करते हुए उनकी गुणवत्ता तथा तय मानको पर किए जाने वाले कार्य, टेक्नीशियन के दस्तावेजों तथा लाइसेंस इत्यादि से संबंधित कागजातों की बारीकी से जांच की। इस दौरान टीम कुर्सेला चौक स्थित स्टार पैथोलॉजी पहुंच कर सर्टिफिकेट एवं जांच हेतु उपलब्ध मशीन एवं अन्य उपकरणों की बारीकी से जांच की। वही आस्था पैथोलॉजी में निबंधन एवं सर्टिफिकेट से संबंधित कागजात की मांग करने पर ना दिखा पाने की स्थिति में उक्त स्थल पर रखा हुआ रजिस्टर अपने साथ लेते गए। वहीं कई अल्ट्रासाऊंड क्लिनिक के रख-रखाव, छोटे से कमरे मे संचालन,दस्तावेज एवं निबंधन से संबंधित जांच कर फोटो ली गई। जिससे वरीय पदाधिकारी को सूचित किया जा सके।सनद रहे कि कुरसेला प्रखंड मुख्यालय के नाक के नीचे धरल्ले से बेरोक-टोक नर्सिंग होम अल्ट्रासाउंड,पैथोलैब सेंटरों का अवैध तरीके से खुलेआम संचालन हो रहा है।प्रखंड क्षेत्र में एनएच 31 सड़क किनारे,कुरसेला हाट रोड,थाना रोड,अयोध्यागंज बाजार मे लगभग दर्जनों अल्ट्रासाउंड, क्लीनिक चलाने के नाम पर नर्सिंग होम,पैथोलॉजी सेंटर, एक्स-रे सेंटर बिना निबंधन के चलाया जा रहा है।ईन अवैध हॉस्पिटल मे बिना फार्मासिस्ट के दवा बिक्री का भी गोरखधंधा चलता है। अवैध नर्सिंग होम का नेटवर्क बहुत तगड़ा है। जिसमें आशा,ममता एवं प्राइवेट नर्सिंग होम तथा अल्ट्रासाउंड कराने के ले जाने में अहम रोल होता है। जिसमें उसे मोटी रकम कमीशन के तौर पर दी भी जाती है। वही बताते चले कई अल्ट्रासाउंड बिना डॉक्टर एवं टेक्नीशियन के सहारे चलता है। जिसमें गलत रिपोर्ट देने पर कई की जान भी जा सकती है। जांच रिपोर्ट भगवान भरोसे ही रहती है। यह जिंदगी से खिलवार जैसा है। पूर्व में कई बार छापेमारी हुई मगर संतोषजनक कार्रवाई अब तक नहीं हो पाई। कार्यवाही के बाद कुछ दिन ये बंद हो जाती है। फिर पुण: संचालन जैसे का तैसा हो जाता है। इस बाबत पूर्व डीएम उदयन मिश्रा ने इस पर अंकुश लगाने के लिए टीम भी गठित की थी। जिस टीम में शामिल चिकित्सा पदाधिकारी,थानाध्यक्ष अंचलाधिकारी शामिल थे।

Previous post प्रमुख समाजसेवी गौरी शंकर सिंह की निधन शाहजहांपुर पंचायत शोकाकुल
Next post मैट्रिक की परीक्षा देकर लौट रहे युवकों दो पक्षों में हुई मारपीट आठ घायल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial