September 16, 2026

यात्री बस ने कार मे मारी टक्कर, बाल-बाल बचे यात्रीघंटो चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा

Read Time:1 Minute, 24 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 सड़क पर गुरूवार कि शाम सत्संग मंदिर के समीप एक यात्री बस एवं कार मे टक्कर हो गई। भाग्यवश बड़ा हादसा घटित होने से टल गया तथा कार में सवार यात्रियों को सिर्फ आंशिक चोटे आई।मिली जानकारी के अनुसार यात्री बस भागलपुर की ओर से आ रही थी। वहीं एक कार पर सवार एक ही परिवार के कुछ सदस्य कुंभ से गंगा स्नान कर मालदा जा रहे थे। इसी बीच कुरसेला के सत्संग मंदिर के समीप यात्री बस ने ओवरटेक के दौरान कार को साइड से ठोकर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और असंतुलित हो गई। दुर्घटना के पश्चात कर चालक एवं परिजनों के द्वारा यात्री बस को रोक कर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। जिससे उक्त स्थल पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। वहीं मौके पर कुरसेला पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामले को समझा-बुझाकर शांत कराया गया।

Previous post 40 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार
Next post प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की आयोजितलोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु समन्वय स्थापित करने की जरूरत।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial