03 जोड़ी नई ट्रेनो के परिचालन को हरी झंडी से यात्रियों में हर्ष
प्रवीण कुमार(कटिहार)
जोगबनी और सिलीगुड़ी भाया कटिहार, दानापुर और जोगबनी तथा सहरसा और जोगबनी के मध्य एक-एक जोड़ी नई ट्रेन का परिचालन को पीएम द्वारा बेगूसराय में आयोजित भव्य कार्यकर्म में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर शनिवार को रवाना किया गया। जिसके लिए कटिहार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रेल प्रशासन द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सारी व्यवस्था की गई थी। जिसमे मुख्य रूप से कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी मोजूद थे। इस संबंध में कटिहार संसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ने बताया कि विकसित भारत, विकसित बिहार के तहत बिहार में 27 हजार करोड़ की विकास की परियोजनाओं के साथ देश भर में कुल 1 लाख 62 हजार करोड़ की विकास की परियोजना का शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करते हुए राष्ट्र को समर्पित किया गया है। कटिहार रेल मंडल के एडीआरएम चौधरी विजय कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा बिहार में सीमांचल और मिथ्यांचल के लोगो को नई ट्रेन के परिचालन शुरू कर तोहफा दिया है। जिससे सीमांचल के लोगों को काफी हर्ष व्याप्त है। नई तीन ट्रेनों में दानापुर और जोगबनी तथा सहरसा और जोगबनी के बीच नई ट्रेन प्रतिदिन आगामी 5 मार्च से निर्धारित स्टॉपेज पर रुकते हुए अप डाउन में परिचालित होगी। जबकि जोगबनी सिलीगुड़ी भाया कटिहार सप्ताह में 5 दिन आगामी 4 मार्च से चलेगी। रेलवे बोर्ड ने नई ट्रेन चलाने के लिए समय सारणी भी जारी कर दी है। जिसकी बुकिंग शुरू हो गई है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
