July 20, 2026

बारसोई पहुंचे पटना उच्च न्यायालय के जज ने बारसोई व्यवहार न्यायालय भवन निर्माण की दी स्वीकृति ।

Read Time:1 Minute, 47 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

शनिवार को पटना उच्च न्यायालय के जज हरीश कुमार कटिहार के जिला जज हेमंत कुमार त्रिपाठी के साथ बारसोई पहुंचे, उन्होंने वर्षों से लंबित बारसोई व्यवहार न्यायालय के भवन निर्माण का रास्ता साफ कर दिया। तथा जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ करने का आदेश दिया।उनके साथ बारसोई के एसडीओ राजेश्वरी पांडे डीसीएलआर प्रियंका एवं अन्य पदाधिकारी गण भी उपस्थित थे साथ ही बारसोई अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं ने भी उनका गर्म जोशी से स्वागत किया, पटना उच्च न्यायालय के जज ने वर्तमान बारसोई न्यायालय परिसर में बने वादियों के लिए शेड का उद्घाटन किया उन्होंने महिला एवं पुरुष वादियों के लिए शौचालय का शिलान्यास किया। तथा अनुमंडल परिसर स्थित अतिथि गृह के चहारदीवारी के अंदर मनरेगा के तरफ से उपलब्ध कराए गए पौधा रोपण भी किया, उन्होंने बारसोई अनुमंडल परिसर में चल रहे दोनो न्यायालय का भी निरीक्षण किया।अंत में वे मौलानापुर एवं भाग-बारसोई के मध्य में स्थित भूमि पर पहुंचे तथा निरीक्षण के उपरांत व्यवहार न्यायालय के लिए भवन निर्माण की स्वीकृति दे दी ।

Previous post जस्टिस ने जिला और रेल न्यायालय का किया निरीक्षण कई योजनाओं का किया उद्घाटन
Next post अग्नि पीडी़तों के बीच सहायता राशि का वितरण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial